{"_id":"65b54b24c85e958989026bec","slug":"nursing-home-sealed-documents-sought-in-three-days-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-111392-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नर्सिंगहोम सील, तीन दिन में मांगा कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नर्सिंगहोम सील, तीन दिन में मांगा कागजात
विज्ञापन
नगर के सिंगरामऊ रोड पर स्थित अवैध ढंग से संचालित एक तथाकथित बाल रोग विशेषज्ञ के नर्सिंग होम को बीते 25 जनवरी को जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीद्वय डाॅ. प्रभात कुमार व डाॅ. डीके सिंह ने सील कर दिया। नर्सिंग होम को सील करने के दौरान चिकित्साधिकारी ने बताया कि तथाकथित बालरोग विशेषज्ञ को नोटिस दिया गया है। नोटिस में उन्हें तीन दिवस के भीतर अवैध नर्सिंग होम चलाने का कारण भी पूछा गया है। कारण नहीं बता पाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
25 जनवरी को नगर के श्री प्रकाश पांडेय, दीपक कुमार व देवेश उपाध्याय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया कि नगर के सिंगरामऊ रोड पर अवैध ढंग से नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। संचालक द्वारा मरीजों को बहला फुसलाकर भारी पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। प्रकरण को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रभात कुमार व डाॅ. डीके सिंह को जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारीद्वय ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यदि अवैध ढंग से नर्सिंग होम चलाते हुए पाया गया तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।