फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nurse returned from home, hanged after a few hours

घर से लौटी नर्स, चंद घंटे बाद लगी ली फांसी

Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nurse returned from home, hanged after a few hours
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में तैनात एक नर्स ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका सरायबीका उपकेंद्र में तैनात थी। बीते तीन महीने से वह टीकाकरण कार्य के लिए मछलीशहर सीएचसी पर ही सेवा दे रही थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि वह शनिवार को घर गई थी और रविवार देर शाम लौटी थी।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अनिता यादव (28 ) पुत्री काशीनाथ की नियुक्ति एक वर्ष पहले मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा नर्स के पद पर हुई थी। उसकी तैनाती सरायबीका उपकेंद्र पर की गई थी। तीन महीने पहले उसकी सीएचसी में हो रहे कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य में लगाई गई थी। वह अस्पताल के समीप चुंगी चौराहे पर एक किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहती थी। मां कुछ दिन पहले घर चली गई थी। अनिता भी शनिवार को घर गई थी और रविवार देर शाम वापस लौटी। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात नर्स के किसी सहयोगी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि अनिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे कस्बा के चौकी इंचार्ज सकलदीप सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे से लगे फंदे पर झूल रही थी। पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। सोमवार सुबह कोतवाली पहुंची मृतका की मां जमलावती ने कहा कि मेरी बेटी की किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने मृतका के कमरे की पूरी तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक नर्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नर्स ने किन कारणों से फांसी लगाई, अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed