{"_id":"6567835371243885a702370b","slug":"now-university-students-will-also-do-gym-will-keep-their-health-healthy-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-8890-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अब विश्वविद्यालय की छात्राएं भी करेंगी जिम, दुरुस्त रखेंगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अब विश्वविद्यालय की छात्राएं भी करेंगी जिम, दुरुस्त रखेंगी सेहत
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में रहकर स्नातक, परास्नातक, व्यवसायिक कोर्स करने वाली छात्राओं की सेहत अब ठीक रखने में पूरी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय के परिसर में बने छात्रावास में ही जिम की स्थापना करायी गई है। इसका लाभ तीन हॉस्टल में रहने वाली करीब 250 छात्राओं को मिलेगा। आने वाले समय में खेल में भी इसका लाभ मिलेगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन समय-समय पर योगा कैंप कराता है। छात्रों के लिए यहां जीम का इंतजाम पहले से ही किया गया है। छात्राओं के लिए जीम का इंतजाम न होने से उन्हें दिक्कत हो रही थी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब चार लाख की लागत से जीम स्थापित कराया। चीफ वार्डन रजनीश भास्कर ने बताया कि मीरा बाई, लक्ष्मी बाई और द्रोपदी हॉस्टल में रहने वाली करीब 250 छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसमें साइकिललिंग, हाई पुलिंग मशीन, बेंच प्रेस, बटर फ्लाई, लेग प्रेस, सोल्डर प्रेस, डीक्लाइंड, इनक्लाइंड लगाए गए हैं।
कुलपति ने जिम का किया उद्घाटन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में व्यायामशाला का उद्घाटन बुधवार की शाम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। छात्राओं के बौद्धिकता का विकास कक्षाओं में होता है, जबकि स्वस्थ शरीर नियमित व्यायाम से प्राप्त होता है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समन्वयक आईक्यूसी प्रो. मानस पाण्डेय ने नैक दृष्टिगत छात्रावास में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. झांसी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।