फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now the walls of the office will tell where you will get whose benefit

Jaunpur News: अब दफ्तर की दीवारें बताएंगी कहां मिलेगा किसका लाभ

Sun, 08 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the walls of the office will tell where you will get whose benefit
विकास भवन में विभाग से सबंधित प्रतिकात्मक पेंटिंग करता पेंटर। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अब विकास भवन की दीवारें बताएंगी कि किस योजना से जुड़ा काम किस विभाग में होगा। इसके लिए पांच तल के इस भवन में कार्यालयों के बाहर रंग-रोगन किया जा रहा है। इसमें विभाग की पहचान के हिसाब से पेंटिंग कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर महापुरुषों के चित्र बनवाए जा रहे हैं, ताकि लोग इन महापुरुषों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी रखें और उनसे प्रेरणा लेकर काम करें।
विज्ञापन

विकास विभाग में पशुपालन विभाग के बाहर दीवार पर पशुओं से जुड़ी पेंटिंग बनाई जा रही है। ऐसे ही मत्स्य विभाग के कार्यालय के बाहर मछली व हंस की पेंटिंग बनायी जा रही है। चुनाव कार्यालय के बाहर चुनाव की आकृति बनाई जा रही है, ताकि यहां आने वाला हर व्यक्ति अपने मत की महत्ता को समझे। यहां डीएसटीओ, आरईएस, मनरेगा, सीडीओ, बाल विकास, पशुपालन, डीआरडीए, चुनाव, सोशल आडिट सेल, लघु सिंचाई, मत्स्य पालन, सहकारिता, जिला विकास, पीआरडी, नेडा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, डीपीआरओ, दिव्यांग कल्याण, एनआरएलएम आदि के कार्यालय हैं। जिला विकास कार्यालय के बाहर हर घर नल योजना की तस्वीर, डीआरडीए के बाहर प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण के बाहर समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं, डीपीआरओ कार्यालय के बाहर शौचालय व सफाई की पेटिंग व योजनाओं के बारे में लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

इन महापुरुषों की बनाई जा रही तस्वीर
प्रथम तल पर देश के लौह पुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल, द्वितीय तल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की एक साथ कलाकृति बनाई जा रही है। तीसरे तल पर मिसाइलमैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भटकेंगे ग्रामीण
आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे लोग जो निरक्षर हैं। उन्हें कार्यालय के बाहर लिखा हुआ पढ़ने में दिक्कत है वह वहां की तस्वीरें देखकर उस विभाग में पहुंच जाएंगे। जैसे यदि किसी पशु पालक को पशुपालन से संबंधित जानकारी लेनी है तो वह पशुओं की वॉल पेंटिंग वाले कार्यालय में जाएगा तो वहां उसे पूरी जानकारी मिल जाएगी।

विकास भवन के सभी कार्यालयों के बाहर योजनाओं की जानकारी व विभाग से जुड़ी वॉल पेंटिंग करायी जा रही है। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर भी बनाई जा रही है। जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग प्रेरणा ले सकेंगे। पात्र लोग आसानी से विभाग के कार्यालय पहुंच सके और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। - साई तेजा सीलम, मुख्य विकास अधिकारी

विकास भवन में विभाग से सबंधित की गई प्रतिकात्मक पेंटिंग । संवाद

विकास भवन में विभाग से सबंधित की गई प्रतिकात्मक पेंटिंग । संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed