फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now the police is collecting video footage, Rasuka will be charged on the culprits

अब वीडियो फुटेज जुटा रही पुलिस,दोषियों पर लगेगा रासुका

Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the police is collecting video footage, Rasuka will be charged on the culprits
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में पांचवें दिन भी हालात पूरी तरह ठीक नजर नहीं आए। जगह-जगह पीएसी के जवान तैनात रहे। मंगलवार की शाम प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव शर्मा ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। वही, विवेचना में मिलने वाले मुख्य दोषियों के खिलाफ रासुका लगाया जाएगा। इसके लिए साक्ष्य जुटाया जा रहा है, जिसके लिए घटना के दौरान वीडियो फुटेज, तस्वीर आदि जुटाया जा रहा है। इसके लिए मुखबिरों को भी लाया गया है।
विज्ञापन

धर्मापुर बाजार में एक अंडे की दुकान पर शुक्रवार की देर शाम चाकू मारकर पहलवान बादल यादव की हत्या कर दी गई थी। साथ ही उसके दोस्त अंकित यादव पर भी वार किया गया था, जिसका इलाजा ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। घटना के बाद से बाजार का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। लोगों ने प्रसाद तिराहे पर आगजनी, तोड़फोड़ करते हुए जमकर उपद्रव किया था। इसके बाद पुलिस ने माहौल खराब करने वाले 16 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक ग्राम प्रधान जयहिंद यादव समेत नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही सीओ की ट्रेनिंग ले रहे गौरव शर्मा को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है, जो क्षेत्र में दिन-रात भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही शाम को पैदल मार्च पीएसी के साथ कर रहे हैं। पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य एकत्र करने में इस समय लगी हुई है। घटना के समय बनवाए गए वीडियो, ली गई तस्वीर, मौजूद लोग और मुखबिरों को इसके लिए लगाया गया है। दूसरी ओर गिरफ्तारी की डर से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर छोड़कर चले गए हैं। मृतक बादल यादव के घर, हत्यारोपी शिवम राय उर्फ गोलू निवासी कबिरुद्दीनपुर और डब्लू गिरी निवासी सरैया जफराबाद के घर पीएसी और पुलिस बल तैनात है प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया जब तक माहौल पूर्ण रूप से शांत नहीं होगा फोर्स रहेगी।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य हो रही है। एहतियातन फोर्स तैनात है, जो कम कर दी गई है। विवेचना में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। नियमानुसार दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। - डा. संजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed