{"_id":"5d4f12168ebc3e6cbc33ad15","slug":"now-small-and-marginal-farmers-will-get-pension-jaunpur-news-vns477763987","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लघु व सीमांत किसानों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लघु व सीमांत किसानों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी तीन हजार रुपये महीने पेंशन
जिले में 6.35 लाख है लघु व सीमांत किसान, कृषि विभाग तैयार कर रहा विवरण
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। अब किसानों को प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। हर किसान को तीन हजार रुपया प्रतिमाह की दर से पेंशन देने की योजना है। इसका लाभ लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा। किसान की मृत्यु हो जाने पर पेंशन का 50 फीसदी रकम पारिवारिक पेंशन के रूप में दी जाएगी। कृषि विभाग इसके लिए किसानों का विवरण तैयार कर रहा है। जिले में लगभग छह लाख 35 हजार लघु व सीमांत किसान हैं।
किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना का संचालन किया गया है। जिसके तहत किसानों को पेंशन देने का कार्य कार्य किया जाएगा। जिसमें एक किसान को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने का प्राविधान किया गया है। अगर पुरुष किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसके पत्नी को पेंशन की आधी धनराशि पेंशन के रुप में दिया जाएगा और अगर महिला किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति को पेंशन की आधी धनराशि पेंशन के रुप में मिलेगी। शासनदेश आने के बाद कृषि विभाग भी तैयारी में जुट गया है। बता दें कि जिले में छह लाख 55 हजार किसान है। जिसमें से लगभग छह लाख 35 हजार लघु व सीमांत किसान हैं।
इनसेट:
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
जौनपुर। योजना के लिए शासन ने पात्रता जारी कर दी है। इनको पूरा करने वाले किसान कतो ही योजना का लाभ मिलेगा। पेंशन के लिए पंजीकरण 18 से 40 वर्ष के ऐसे किसानों का किया जाएगा, जिनके पास पास दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि हो। उनका नाम एक अगस्त 2019 की स्थिति के अनुसार राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के भू अभिलेख में दर्ज हो। वह राष्ट्रीय पेंशन स्कीम, कर्मचारी राज्य बीमा निगम स्कीम, कर्मचारी भविष्य निधि स्कीम आदि जैसी अन्य सांविधिक सामाजिक सुरक्षा स्कीम के दायरे में शामिल न हो। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना का विकल्प नहीं चुना हो। योजना का लाभ देने के लिए किसान को आयु के अनुसार 55 से 200 रुपये प्रति माह अंशदान देना होगा।
विज्ञापन
कोट:
लघु व सीमांत किसानों को पीएमकेएमवाई का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता शर्त भी लागू की है। जिसके तहत किसानों को उक्त योजना का लाभ दिया जाएगा। किसानों को योजना का लाभ देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
जयप्रकाश
उप कृषि निदेशक