फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now people will not have problem in summer, electricity will be available uninterrupted

अब लोगों को गर्मी में नहीं होगी दिक्कत, निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now people will not have problem in summer, electricity will be available uninterrupted
जौनपुर। जिलेवासियों को जल्द ही निर्बाध रूप से और शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिलेगी। गर्मी में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ट्रासफार्मर की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तार बदलने, फीडरों को विभक्त करने, तारों से सटे पेड़ों और उसकी टहनियों की छंटाई आदि के लिए शासन से एक करोड़ 90 लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। इसके लिए टेंडर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 48 हजार ट्रांसफार्मर हैं और 62 बिजली उपकेंद्र हैं। इनके सहारे कुल पांच लाख 63 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन गर्मी शुरू होने के बावजूद अभी तक लोगों को निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम की ओर से शासन को तकरीबन चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से एक सप्ताह पहले एक करोड़ 90 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इससे बिजली निगम की ओर से जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्घि करने, फीडरों को बांटने आदि का कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अभी भी डेढ़ अरब है बिजली बिल का बकाया
जौनपुर। जिले में तकरीबन डेढ़ अरब बिजली का बकाया बिल है, जिसे वसूलने के लिए बिजली निगम ने कमर कस लिया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विद्या भूषण ने विद्युत वितरण मंडल प्रथम के कार्यालय में बैठक कर हर हाल में बिजली का बकाया बिल वसूलने का निर्देश दिया। साथ ही गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए हर कदम उठाने को कहा। हालांकि बिजली निगम की ओर से अभियान चलाकर बकाया बिल वसूलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शेड्यूल
जौनपुर। जिले में शहर, तहसील और ग्रामीण इलाकों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए शेड्यूल भी निर्धारित है। इस दौरान शहर में 24 घंटे, तहसील में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है।

गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए शासन से एक करोड़ 90 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है। टेंडर करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने आदि का कार्य किया जाएगा। जहां तक बिजली का बकाया बिल वसूलने का सवाल है तो जिन लोगों का बिजली का बिल बकाया है, वह स्वयं जमा कर दें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बकाया बिजली बिल वसूलने का कार्य किया जा रहा है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed