फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   now pay the outstanding tubel in installments

ट्यूबवेल का बकाया बिल अब किस्तों में चुकाएं

Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
now pay the outstanding tubel in installments
बदलापुर। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए आसान किस्त योजना के तहत अब किसानों को भी लाभ मिलेगा। वह ट्यूबवेल का बकाया बिल छह किश्तों में जमा कर सकेंगे। ऐसे किसानों का यह 31 जनवरी तक का ब्याज भी माफ होगा। शनिवार से इस नई योजना की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन

बदलापुर के एसडीओ विद्युत रंजीत कुमार ने बताया कि योजना के तहत 1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को नजदीकी सीएससी, उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता कार्यालय में बकाए का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रूपये के साथ वर्तमान बिल भी जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें 6 किश्त में बकाए के भुगतान का विकल्प मिल जाएगा। उन्हें हर माह किस्त के साथ उस महीने का बिल भी जमा करना होगा। सभी बकाए का समय से भुगतान करने पर किसान का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को वसूली के लिए धारा 5 के तहत नोटिस गई है, वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं, न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों वाले किसान भी योजना के तहत लाभ उठा सकेंगे। उन्हें इसके लिए शपथपत्र जमा करना होगा कि अंतिम निर्धारण के बाद वह समस्त बिलों का भुगतान करेंगे। योजना के तहत बिल संशोधन की भी सुविधा दी जाएगी। एसडीओ ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्ही उपभोक्ताओं को मिलेगा जो नियमित तौर पर समय से अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed