फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now digital life certificate of pensioners is being made at home

Jaunpur News: अब पेंशनभोगियों का घर बैठे बनाया जा रहा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now digital life certificate of pensioners is being made at home
पेंशन के लाभार्थियों को प्रतिवर्ष कोषागार व संबंधित विभाग में उपस्थित होकर जीवित प्रमाणपत्र देना होता है। इसे देखते हुए डाक विभाग की तरफ से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र देने के लिए डाकियों को जिम्मेदारी दी गई है। डाकिया मौके पर पहुंचकर जीवित प्रमाणपत्र बना दे रहे हैं। इसके एवज में 70 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पेंशनभोगी, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकें। इसे प्राप्त करने के लिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर डाकिए और ग्रामीण डाक सेवकों के बड़े नेटवर्क से डाकघरों और पेंशनभोगियों के घर पहुंचकर अथवा शिविर में यह सेवा प्रदान की जा रही है। अब तक 244 पेंशन भोगियों के घर पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाया गया।
विज्ञापन

पेंशनभोगी केवल नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर सकते हैं। जो अनुराध पर दिए गए पते पर उनका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाते हैं। इसके लिए डाकिया के पास डिजिटल मोबाइल होता है, जिससे डाटा ऑनलाइन किया जाता है। इन डाकियों की तरफ से 70 रुपये शुल्क लिया जाता है। इस सेवा के लिए पेंशन भोगी को केवल आधार संख्या और पेंशन का विवरण देना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पेंशनभोगी के मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एसएमएस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed