फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now council schools will be monitored from control room

अब कंट्रोल रूम से होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी

Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now council schools will be monitored from control room
जौनपुर। अब परिषदीय विद्यालयों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। बीएसए कार्यालय समेत सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। जहां से प्रतिदिन खंड शिक्षा अधिकारी कम से कम 25 ग्राम प्रधानों और इतने ही शिक्षकों से फोन पर बात करेंगे। प्रधानाध्यापक और शिक्षक स्कूल आए हैं या नहीं, स्कूल में मिशन कायाकल्प से कितना काम हुआ, क्या बाकी है जैसी अन्य जानकारी भी ली जाएगी। इसी कंट्रोल रूम से अध्यापकों को वीडियो काल कर उनकी उपस्थिति भी जांची जाएगी। हर कंट्रोल रूम पर एक रजिस्टर होगा जिसपर सारे विवरण दर्ज किए जाएंगे। किससे और कब किस संबंध में बात की गई इसका सारा लेखाजोखा उस रजिस्टर में दर्ज होगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से भी विद्यालय का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 2416 प्राथमिक और 778 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में 3.98 लाख छात्रों का नामांकन हुआ है और उन छात्रों को पढ़ाने के लिए 9992 शिक्षक हैं। इन विद्यालयों की निगरानी के लिए पहले से ही सभी विकास खंड में एक एक खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती की गई है। कोविड-19 के इस दौर में अभी विद्यालयों में बच्चे नहीं आ रहे हैं लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इधर बीच हुई जांच में कई विद्यालय बंद मिले तो संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

इनसेट
विद्यालय जांच के लिए पहले से नहीं लगेगी भनक
जौनपुर। अभीतक अफसर किसी भी विद्यालय की जांच के लिए संबंधित विद्यालय पर पहुंचते थे। शिक्षकों का नेटवर्क इतना तेज है कि जब अधिकारी जांच के लिए जिस इलाके में निकलते हैं तो उन्हें पहले से ही खबर हो जाती है। आस पास रहने वाले शिक्षक तुरंत विद्यालय पहुंच जाते थे या फिर उनका आकस्मिक अवकास रजिस्टर में दर्ज हो जाता था। अब नई व्यवस्था से किसी भी शिक्षक को इस बात की भनक नहीं लग सकेगी कि अफसर कब किस विद्यालय की ऑनलाइन जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिषदीय विद्यालयों की ऑनलाइन जांच के लिए सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। बक्शा से इस व्यवस्था का शुभारंभ भी कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के विद्यालयों की निगरानी बीएसए कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।
प्रवीण कुमार तिवारी
बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed