फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now biogas will be made from cow dung in Gaushala, will be supplied through pipeline

अब गोशाला में गोबर से बनेगी बायोगैस,पाइप लाइन से होगी सप्लाई

Tue, 07 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now biogas will be made from cow dung in Gaushala, will be supplied through pipeline
जौनपुर। अब गोशालाओं में बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लाकों में एक-एक गोशालाओं को लिया गया है। जहां इस व्यवस्था को लागू किया जाना है। इसका शिलान्यास जनपद में जल्द आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। इस व्यवस्था से बायोगैस तैयार किया जाएगा। जिसे पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में स्वच्छ भारत ग्रामीण फेज-टू के तहत गोबर धन योजना लागू की गई है। इसके तहत प्रदेश के 36 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बायोगैस प्लांट तैयार करने का फैसला लिया गया है। इसमें जौनपुर भी शामिल है। 45 घन मीटर के गोबर आधारित फ्लोटिंग ड्रम टाइप बायोगैस प्लांट की स्थापना की जानी है। गोबर धन योजना के तहत हुए सर्वे में जिला पंचायतराज विभाग ने केराकत ब्लाक के सरौनी पूरब पट्टी में बने गोशाला और सुइथाकला ब्लाक के गैरवाह गांव स्थित बन रहे गोशाला में यह प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पहले चरण में इन दोनों गोशालाओं से 200-200 गायों के गोबर लेकर बायोगैस तैयार किया जाएगा, जिसे पाइप लाइन के सहारे संबंधित गांवों के इच्छुक लोगों के घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

पशुपालकों को मिलेगा लाभ
जौनपुर। पहले गोशालाओं की गायों से गोबर लिया जाएगा। इससे गोशाला की आय बढ़ेगी और गायों की देखभाल में आने वाली दिक्कतों का भी समाधान हो जाएगा। साथ ही जरूरत बढ़ने पर इन प्लांट में पशु पालकों से गोबर खरीदा जाएगा, जिसके बदले उन्हें पैसा दिया जाएगा। इससे कचरा प्रबंधन के इंतजाम होंगे और पशुपालक आत्मनिर्भर बन पाएंगे। फिलहाल दो जगहों पर प्लांट लगाने की तैयारी की गई। इसके बाद, जनपद के अन्य विकास खंड में प्लांट लगाने के लिए सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरोनी पूरब पट्टी केराकत और गैरवाह सुइथाकला में बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी की गई है। गोशाला में दोनों प्लांट तैयार कराए जाएंगे, जहां से पाइप लाइन द्वारा गांव में बायोगैस की सप्लाई दी जाएगी। इससे पशुपालकों को भी फायदा होगा। -अनुपम शुक्ला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed