{"_id":"602819b48ebc3ee91116cc5d","slug":"now-11-nodal-officers-will-monitor-the-cleanliness-in-the-city-jaunpur-news-vns574532558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में सफाई की मानिटरिंग करेंगे 11 नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में सफाई की मानिटरिंग करेंगे 11 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। अब शहर की गलियों, सड़कों, बाजारों व चौराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर निगरानी के लिए 11 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सभी रोजाना सुबह नौ बजे से लेकर 10 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसकी रिपोर्ट कलेक्ट्रेट स्थित एलबीसी पटल को देंगे।
शहर में कुल 39 वार्ड हैं। रोजाना करीब 97 टन कचरा निकलता है। नगर पालिका सड़कों की सफाई तो करा देता है, लेकिन गलियों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। इन स्थानों से एक-एक पखवाड़ा तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. मनीष वर्मा ने शहर की सफाई पर निगरानी के लिए 11 नोडल अफसरों को नामित किया है। वह प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। कमियां बताकर सफाई कराएंगे। इसके लिए डीएम ने शहर को दो भागों में गोमती नदी उत्तरी और दक्षिणी में बांटा है। गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र का नोडल अधिकारी एडीएम वित्त रामप्रकाश और दक्षिणी इलाकों का नोडल अधिकारी एडीएम भू राजकुमार द्विवेदी को नामित किया है। इसके अलावा सभी 39 वार्डों में कुल नौ नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।
---
वार्डवार नामित नोडल अधिकारी
शहर के भंडारी, रसूलाबाद व नया वार्ड की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री को सौंपी गई है। उर्दू बाजार प्रथम व द्वितीय और मछरहट्टा वार्ड के लिए एसडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, ढालगर टोला, रिजवी खां व ताड़तला के लिए डीएसओ अजय कुमार सिंह, टिकुली टोला, पुरानी बाजार प्रथम व द्वितीय के लिए एसडीएम सदर नितीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। शकरमंडी प्रथम व द्वितीय के लिए एसडीएम न्यायिक मंगलेश दूबे, हुसेनाबाद, मियांपुर व गंगापट्टी में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, मंडी अहमद खां व चांदपुर के लिए डीडीओ बीबी सिंह, नईगंज, सैदनपुर व कलीचाबाद के लिए तहसीलदार ज्ञानेंद्रनाथ सिंह और जहांगीराबाद, कटघरा व ओलंदगंज के लिए डीएसटीओ आरडी यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
000वर्जन...
नोडल अधिकारी नियमित शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर रिपोर्ट देंगे। उन्हें वहां की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई सुझाव आता है तो उससे भी अवगत कराएंगे। आशा है कि इससे शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। - डॉ. मनीष वर्मा, जिलाधिकारी।