फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   notis

नौ खंड विकास अधिकारियों को नोटिस

Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
notis
जौनपुर । दो साल बाद भी 14 आगंनबाड़ी केंद्रों का निर्माण न होने पाने से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने नौ बीडीओ को नोटिस जारी की है। आधा अधूरा ही बनकर आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन को छोड़ दिया गया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने उक्त कार्यवाई की है। साथ ही अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रो के भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2018-19 के स्वीकृत 14 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिसमें बदलापुर ब्लाक के कृष्णापुर, बक्शा के मैनुद्दीनपुर व सलामतपुर, महराजगंज के पूरेलाल व मजहरमऊ, रामनगर के जमालापुर, केराकत के पूरनपुर, खर्गसेनपुर, सलोनीपुरबपट्टी, शाहगंज के पोरईखुर्द, सिकरारा के चांदपुर व शेरवां,बरसठी के बघनरी व करंजाकला के कुकुहां आंगनबाड़ी केंद्र है। जिनके भवनों का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। इन ब्लाकों से संबंधित बीडीओ को सीडीओ ने नोटिस दी है। जिसमें जल्द से जल्द से भवनो का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नौ ब्लाकों में 14 आंगनबाड़ी केंद्रो के भवन का निर्माण कार्य रुका हुआ है। जबकि इन आंगनबाड़ी केंद्रो का भवन बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत है,लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने इन ब्लाकों से संबंधित बीडीओ को नोटिस दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed