{"_id":"5f64f7d68ebc3eb70b3e2133","slug":"notice-to-wheat-owner-sought-response-in-three-days-jaunpur-news-vns5480522151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं मालिक को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं मालिक को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन
गेहूं मालिक से तीन दिन में मांगा जवाब
बिना कागजात के ट्रक से बिहार जा रहा था 425 बोरी गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के सीर गांव के धर्म कांटा पर बृहस्पतिवार को कांटा कराने आए ट्रक पर बिना कागजात के लदा 425 बोरी गेहूं पकड़ा गया था। जिसकी जांच शुक्रवार को आपूर्ति विभाग ने की। उसके बाद गेहूं मालिक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
बरसठी मियाचक से एक ट्रक में बिना किसी कागजात के 425 बोरी गेहूं पकड़ा था। उसे बिहार भेजा जा रहा था। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। वे मामले की सूचना आपूर्ति निरीक्षक मड़ियाहूं सहित उच्चाधिकारियों को दिया। ट्रक चालक पवन यादव ने बताया कि उसने गेहूं बरसठी के मियां चक से लोड किया था। उसे इसका कोई पेपर नहीं दिया गया है। उसे गाड़ी लेकर सीधे-सीर स्थित धर्म कांटे पर भेजा गया ।खाद्यान्न की तौल के बाद उसे गेहूं लेकर बिहार चलने की बात कही गई, लेकिन ड्राइवर ने बिना पेपर गाड़ी ले जाने से इंकार कर दिया। चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक दिनेश पथिक से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गेहूं मालिक को नोटिस भेजा गया है और तीन दिन में उनसे जवाब मांगा गया है ।