फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notice posted to confiscate property of gangster accused

Jaunpur News: गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क का नोटिस चस्पा

Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Notice posted to confiscate property of gangster accused
गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने बुधवार को उसके घर पुलिस पहुंचकर मुनादी के साथ नोटिस चस्पा किया। चेतावनी दी कि यदि दी गई समयावधि के अंदर आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होगा तो संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर निवासी शातिर बदमाश सलमान पुत्र फिरोज जौनपुर के सराय ख्वाजा थाने में कई मामलों में वांछित है। इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मौजूदा समय में वह फरार चल रहा है। कोर्ट के निर्देशों के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। इस बीच पुलिस ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि दी गई अवधि के अंदर वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा है तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed