फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not the name of MNREGA, change the fate of the poor: Priya Saroj

मनरेगा का नाम नहीं, गरीबों की तकदीर बदलें : प्रिया सरोज

Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Not the name of MNREGA, change the fate of the poor: Priya Saroj
सदन में बोलती हुई सांसद प्रिया सरोज। सोशल मीडिया
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी रामजी किए जाने के प्रस्ताव पर मछलीशहर सपा सांसद प्रिया सरोज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से गरीबों, मजदूरों की भूख नहीं मिटेगी और तकदीर नहीं बदलेगी।
विज्ञापन

सरकार को गरीबों को लिए काम करना चाहिए। सांसद ने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की रोजी-रोटी का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए केवल प्रतीकात्मक कदम उठा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने सरकार से सवाल किया कि जब ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल रही, तब क्या केवल नया नाम देने से उनकी जिंदगी बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को नाम नहीं, काम चाहिए। मनरेगा को कमजोर करने के बजाय उसे और मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed