{"_id":"59b981fb4f1c1bb2688b462d","slug":"not-only-improvement-of-education-by-the-increase-of-resources","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन बढ़ने से ही शिक्षा में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन बढ़ने से ही शिक्षा में सुधार नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सिर्फ संसाधन बढ़ने से शिक्षा की गुणवत्ता नहीं बढ़ती। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए समय के साथ साथ पाठ्यक्रमों में बदलाव, आंकड़ों को शोध गंगा के पोर्टल पर अपलोड भी करना चाहिए। वह बुधवार को टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में आयोजित पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 23 वी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उमानाथ सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि उमानाथ सिंह सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनका उद्देश्य था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले। उनके आदर्शों पर चल कर समाज के लिए काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उमानाथ गरीब व समाज के दबे कुचले लोगों के मसीहा थे। एक बार उन्होंने मुझे जौनपुर बुलाया था।
डा. दिनेश शर्मा ने कालेज के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ई-लाइब्रेरी के अलावा इंटरनेट, शोध आदि को बढ़ावा देने पर बल दिया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उमानाथ कुशल राजनेता और देशभक्त थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि उमानाथ सिंह कुशल समाज सेवक थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि उमानाथ राजनीति की धुरी थे। पूर्व विधायक रघुराज सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डीआर सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, सांसद डा. केपी सिंह, रामचरित्र निषाद, विधायक रमेश मिश्र, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, शमसेर सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, सीमा द्विवेदी, डा.यूपी सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, राजेश श्रीवास्तव, प्रो. कीर्ति सिंह, डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय सिंह, डा. अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।