{"_id":"657f31acaa1d439954076365","slug":"not-getting-benefit-of-medical-reimbursement-service-book-also-missing-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-9714-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नहीं मिल रहा चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ, सर्विस बुक भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नहीं मिल रहा चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ, सर्विस बुक भी गायब
विज्ञापन
जौनपुर। पेंशनर दिवस पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में करीब 150 पेंशनरों ने हिस्सा लेते हुए जिला प्रशासन को समस्याओं को अवगत कराया। इसमें चार पेंशनरों ने सर्विस बुक गायब होने व अधिकतर ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में लाभ न मिलने की शिकायत की। जिम्मेदारों ने उनकी शिकायतों के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में करीब 150 से अधिक पेंशनर उपस्थित मिले। मुख्य अतिथि एडीएम राम अक्षयबर चौहान व मुख्य कोषाधिकारी उमाशंकर के समक्ष ज्यादातर पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ न मिलने की शिकायत की। केराकत के पसेवा निवासी 105 साल के पेंशनर जीरा को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बिठुआकला बदलापुर निवासी व राजस्व संग्रह विभाग से 2003 में सेवानिवृत्त लालजी शुक्ला, धर्मापुर स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्तकर्मी की पत्नी शांति देवी और पांचू राम की एक ही समस्या थी कि उनकी सर्विस बुक गायब हैं। ऐसे में उन्हें पेंशन में पुनरीक्षण होकर सातवां वेतनमान नहीं लग पा रहा है। जिलेभर में कुल पेंशनर 24 हजार 706 है। इस मौके पर पेंशनर अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, सीबी सिंह, उमाशंकर मिश्र विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
बोले पेंशनर :-
कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए। चार माह पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था, उसका बिल कार्यालय में जमा कराया गया लेकिन यह कहकर निरस्त कर दिया गया कि सरकारी अस्पताल में इलाज हुआ है इसलिए भुगतान नहीं होगा। -भानुप्रताप श्रीवास्तव, हुसेनाबाद।
विज्ञापन
2004 में राजस्व संग्रह पद से सेवानिवृत्त हुआ। 2016 से पहले रिटायर होने वालों की पेंशन पुनरीक्षण होकर सातवें वेतनमान लगना था लेकिन सर्विस बुक गायब होने के चलते पुनरीक्षण नहीं हो सका। जिससे पेंशन कम मिल रही है। -कालिका प्रसाद यादव, करंजाकला।