फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non -governmental organizations have also expressed condolence

गैर सरकारी संगठनों ने भी जताया शोक

Thu, 18 Dec 2014 12:04 AM IST
Non -governmental organizations have also expressed condolence
Non -governmental organizations have also expressed condolence Updated Thu, 18 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Non -governmental organizations have also expressed condolence
पेशावर हमले में मारे गए बच्चों के लिए जिले भर में शोक मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


छात्र, छात्राओं ने हाथों में कैंडल, आतंकवाद के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहीद छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

डालिम्स सनबीम स्कूल परिसर में छात्रों ने मोमबत्ती जलाई और आतंकवाद के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर शहीद छात्र, छात्राओं को श्रद्धांजलि दी।

 घटना की पुरजोर निंदा करते हुए स्कूल के अध्यक्ष डा. अब्दुल कादिर खां ने कहा कि दहशतगर्दों का कोई मजहब नहीं होता है। उनकी जिंदगी का मकसद सिर्फ खून खराबा करना है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह ने कहा कि पेशावर की घटना विश्वस्तरीय क्षति है। इस अवसर पर अलका गुप्ता, जावेद अहमद, प्रशांत गुप्त, नेहा केसरवानी, शाजिया, दिव्या, सदफ, अनीता उपाध्याय, मो. आमिर, नवाल अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज में दो मिनट का मौनर रख कर शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति ने घटना की कड़ी निंदा की।

 इस मौके पर इंद्रबहादुर सिंह, अशोक कुमार मिश्र, अशोक तिवारी, डा. रमेश, डा. विश्वनाथ, बिंदो सिंह और स्कूल के छात्र मौजूद थे। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ ने दो मिनट का मौन रखा।

 संगठन की ओर से शोक संवेदना का प्रस्ताव उच्चायुक्त दूतावास पाकिस्तान सरकार को भेजा गया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।

 इस मौके पर अध्यक्ष यूपी सिंह, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम निषाद आदि मौजूद थे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यालय पर अध्यक्ष धर्मेद्र मिश्र की अध्यक्षता मे शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

यहां विनोद यादव, अरविंद चौहान, लक्ष्मीकांत, मनोज यादव आदि मौजूद थे। सन जान्स पब्लिक स्कू ल के बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। यहां महेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, सुमन सिंह आदि मौजूद थे।


 नौपेड़वा: कांग्रेस के स्थानीय कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। दो मिनट का मौन रख शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर देवराज पांडेय, इरफान खान, जयशंकर दुबे मौजूद थे।

केडी कान्वेंट स्कूल मई में बच्चों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक अरुण यादव, महताब आलम, कमलाकांत, महेंद्र यादव, रामकेवल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed