फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non-bailable warrant against MLA Lucky Yadav

विधायक लकी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against MLA Lucky Yadav
जौनपुर। जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर लिया गया पैसा वापस न किए जाने के मामले में विचाराधीन मुकदमें में हाजिर न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 12 मई को कोर्ट में पेश करने के लिए कोर्ट ने इंस्पेक्टर कोतवाली को आदेश दिया है। ओलंदगंज निवासी सादिक ने लकी यादव के खिलाफ 6 अक्तूबर 2020 को कोर्ट में वाद दर्ज कराया था। सादिक का आरोप है कि लकी ने जमीन बैनामा करने के नाम पर दो किस्तों में उनसे 14 लाख रुपये लिए। बाद में रुपये वापस करने के लिए चेक दिए लेकिन खाते में पैसा न होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। विचाराधीन मामले में कोर्ट में पेश न होने पर जेएम प्रथम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed