फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nominations for by-elections begin tomorrow, barricading started

उपचुनाव के लिए नामांकन कल से, होने लगी बैरिकेडिंग

Thu, 08 Oct 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nominations for by-elections begin tomorrow, barricading started
मल्हनी उपचुनाव के नामांकन की तैयारी के तहत कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करते श्रमिक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव के लिए नामांकन नौ अक्तूबर से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सदर एसडीएम कोर्ट में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। पूरे परिसर में बैरियर लगाकर घेरेबंदी की जा रही है, ताकि बिना अनुमति वाले लोग नामांकन स्थल न पहुंच सके। नामांकन प्रक्रिया में कोविड-19 के बचाव मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सिर्फ दो लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। इससे पहले भी उनकी थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

मल्हनी उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया नौ से 16 अक्तूबर तक चलेगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। उपचुनाव के लिए सदर एसडीएम को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। लिहाजा नामांकन की प्रक्रिया भी उनके कोर्ट परिसर में पूरी की जाएगी। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से एसडीएम सदर के कोर्ट तक बैरिकेडिंग किया जा रहा है, जिससे नामांकन कक्ष में केवल प्रत्याशी सहित दो अन्य व्यक्ति ही पहुंच सके। शेष लोगों को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोका जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि नामांकन सकुशल कराने के लिए बैरिकेडिंग करने का कार्य शुरू हो गया है। नामांकन स्थल पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed