फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No one did nomination on the first day, 91 nomination papers were purchased

पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन, 91 नामांकन पत्र खरीदे गए

Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
No one did nomination on the first day, 91 nomination papers were purchased
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया। हालांकि सभी विधानसभा सीटों से कुल 91 नामांकन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के नाम से खरीदे गए। इसमें टिकट घोषित होने वाले प्रत्याशियों के अलावा ज्यादातर ने निर्दलीय प्रत्याशी के नाम पर नामांकन पत्र लिए गए। वहीं, जफराबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने किसी का टिकट नहीं घोषित किया है। लेकिन वहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नाम से पर्चा लिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कोर्ट में विधानसभावार नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। हर विधानसभा सीट के लिए एक आरओ और तीन एआरओ की तैनाती की गई है। सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे के बीच में कुल 91 पर्चे बिके। पर्चा लेने वालों में जफराबाद से भाजपा के सिटिंग विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, केराकत से भाजपा के सिंटिंग विधायक दिनेश चौधरी, सपा के तूफानी सरोज, मडि़याहूं से सपा की प्रत्याशी सुषमा पटेल, शाहगंज के सपा से सिटिंग विधायक शैलेंद्र यादव ललई, मुंगराबादशाहपुर से भाजपा के अजय शंकर दुबे, बसपा से श्री यादव दिनेश चंद्र, बदलापुर से कांग्रेस की आरती सिंह, बसपा से मनोज के नाम पर पर्चे लिए गए। पूर्व सांसद तूफानी सरोज अपना पर्चा लेने लिए स्वयं आए थे। जबकि अन्य प्रत्याशियों के समर्थक आए थे।
विज्ञापन

प्रत्याशी अनीता शर्मा ने खरीदा पर्चा
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा में बहरा गांव की निवासी अनीता शर्मा बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र लेने कलेक्ट्रेट पहुंची तो लोगों की नजर उन पर गई। वह मुस्कुराते हुए बता रही थी कि वह हाईस्कूल तक पढ़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बदलापुर विधानसभा में जनता तक वह विकास का खाका खींचने जा रही हैं। इस बार वह पूरे दमखम से विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। पिछली बार उन्होंने पंचायत चुनाव में भी पर्चा भरा था लेकिन पर्चा निरस्त हो गया था। इस बार वह चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा से बिके कितने पर्चे
364- बदलापुर-23
365- शाहगंज -07
366- सदर (जौनपुर) -15
367- मल्हनी-08
368- मुंगराबादशाहपुर-09
369- मछलीशहर-04
370- मडि़याहूं-10
371- जफराबाद -09
372- केराकत-06
पहली बार गुब्बारों से सजाया गया था नामांकन स्थल
जौनपुर। नामांकन स्थल को पहली बार गुब्बारों से सजाया गया है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नामाकंन का कार्य संपादित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जहां चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। कलेक्ट्रेट के अंदर नामांकन स्थल पर जाने के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध तथा बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा समय-समय पर सभी नामांकन कक्ष एवं मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष में रिटर्निगिं अफसरों से नामांकन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मीडिया मॉनिटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि चैनलों की गहनता से निगरानी की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डा. संजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed