फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No objection received for transfer of five acres of land for Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि हस्तांतरित करने को मिली अनापत्ति

Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
No objection received for transfer of five acres of land for Kendriya Vidyalaya
जौनपुर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धीकपुर की अतिरिक्त भूमि में से पांच एकड़ भूमि हस्तांतरित करने के लिए अनापत्ति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है। इस प्रस्ताव के साध्य प्रस्तावों की सूची में शामिल कर लिया गया है। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर इस भूमि पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए संबंधित को आदेशित करने की मांग की थी। साथ ही मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए कार्यवाही का निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने 23 दिसंबर 2020 को शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी थी। मंत्रालय ने 9 जून 2022 को पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि प्रयागपुर पोस्ट सिद्धीकपुर में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है। इस प्रस्ताव के साध्य प्रस्तावों की सूची में शामिल कर लिया गया है। राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने क्षेत्र के विकास का जो संकल्प लिया था वह अब साकार होता दिख रहा है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जनपद की मूलभूत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed