फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No more hours-long traffic jams, no entry for heavy vehicles

Jaunpur News: अब नहीं झेलना होगा घंटों का जाम, बड़े वाहनों की एंट्री बंद

Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
No more hours-long traffic jams, no entry for heavy vehicles
जलालपुर--जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण में जुटे कर्मचारी। संवाद
जलालपुर। जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम ने शुक्रवार से शुरू कर दिया। निर्माण कार्य की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह पाबंदी पुल का काम पूरा होने तक जारी रहेगी।जलालगंज क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक होने से गेट अक्सर बंद रहता था, जिससे एंबुलेंस, स्कूल बसें और यात्री घंटों जाम में फंसे रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2024 को वर्चुअली शिलान्यास किया था। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जौनपुर, वाराणसी, केराकत और मड़ियाहूं के बीच का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि राहगीरों को दशकों पुरानी जाम की समस्या से भी स्थाई निजात मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने निर्माण कार्य पूरा होने तक क्षेत्रवासियों और वाहन स्वामियों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के गति पकड़ सके। निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन की योजना तैयार किया है। भारी वाहनों को चिन्हित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। जबकि हल्के वाहनों के लिए सर्विस रोड की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार से बड़े वाहनों के आने जाने के लिए सिरकोनी, त्रिलोचन, फूलपुर बाजार में सेतु निगम ने बोर्ड लगा दिया है। परियोजना उप प्रबंधक जेपी गुप्ता ने बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य सड़क से दोनों तरफ 9-9 मीटर सड़क चौड़ी होगी। इसमें सड़क, सर्विस लेन और नाली बनाई जाएगी। सड़क दो लेन की होगी। रेलवे ओवर ब्रिज शंकरपुर ग्रामीण मार्ग से शुरू होकर दूसरी तरफ लालपुर गेट के पास समाप्त हो रहा है। हमारा प्रयास है कि गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना कार्य को समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed