फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No more hilahwali, build a bridge soon

अब हीलाहवाली नहीं, पुल बनवाएं जल्दी

Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
No more hilahwali, build a bridge soon
46- केराकत के धनेजा घाट स्थित निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते सचिव के रविन्द्र नायक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी व ग्राम विकास विभाग के आयुक्त के.रवींद्र नायक बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर जिले में पहुंचे। पहले दिन उन्होंने सई नदी पर निर्माणाधीन धनेजा घाट का निरीक्षण किया। निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर थर्ड पार्टी से जांच की भी बात कही।
विज्ञापन

शाम चार बजे पहुंचे नोडल अधिकारी ने सई घाट पर निर्माणाधीन पुल के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि 189.80 मीटर लंबे पुल के लिए 9.02 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। लागत बढ़ने के कारण काम रुका है। पुनरीक्षित आगणन भेजा गया है। नोडल अधिकारी ने कहा कि सेतु का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कराएं। एसडीएम को निर्देश दिया कि लिंक रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ करें। इसके बाद उन्होंने सई नदी पर ही मनहन घाट पर बने रहे पुल का निरीक्षण किया। पुल के पुनरीक्षित आगणन के लिए तकनीकी मूल्यांकन समिति की ओर से औचित्य परीक्षण पूरा होने के बाद भी धन स्वीकृत न होने से निर्माण में देरी को कारण बताया गया। नोडल अधिकारी ने इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्य आरंभ कराने को कहा। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। देर शाम तक चली बैठक में अफसरों को निर्देश दिया कि पारदर्शिता के साथ पात्रों को लाभ पहुंचाएं। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना सहित अन्य बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित अफसरों से जवाब तलब किया। बैठक में डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ल, एडीएम रामप्रकाश, सुनील वर्मा सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed