फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No direct train service from Jaunpur to Mumbai in 77 years

Jaunpur News: 77 वर्षों में जौनपुर से मुंबई के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं

Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
No direct train service from Jaunpur to Mumbai in 77 years
जौनपुर। देश को आजाद हुए 77 साल बीत गए, लेकिन रेल सेवा में जौनपुर के हालात जस के तस हैं। इस जिले की तीन फीसदी आबादी मुंबई में बसी है। प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन 77 वर्षों में जौनपुर से मुंबई के लिए क्या किसी महानगर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो सकी। इसके लिए कई बार रेलवे प्रशासन से मांग की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। रोज करीब 3000 से अधिक यात्रियों का आवागमन रहता है। जौनपुर की जनसंख्या करीब 50 लाख है। इसमें तीन फीसदी यानी करीब 1.5 लाख की आबादी मुंबई में रहती है। मुंबई रहने वालों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। वहीं व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली समेत अन्य महानगरों में आवागमन होता है। जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन से ट्रेनें तो जाती हैं लेकिन उनका सिर्फ ठहराव ही होता है। कोई सीधी ट्रेन सेवा इस जिले से मुंबई के लिए या अन्य जनपदों के लिए भी नहीं है। गाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, मऊ, बलिया से जौनपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें अक्सर वहीं से फुल हो जाती हैं। इससे जौनपुर के लोगों के लिए सीटें मिलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि जो लोग पहले से टिकट बुक करा लेते हैं, उनके लिए यात्रा कुछ आसान होती है। जो अनारक्षित टिकट के भरोसे रहते हैं, उनको सीटें मिलना मुश्किल होता है। जिले से मुंबई के लिए ट्रेन संचालन के लिए कई बार यात्रियों ने मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दो सांसद उठा चुके हैं मांग
जिले के दो सांसद जौनपुर से ट्रेन शुरू करने को लेकर अब तक संसद में मांग उठा चुके हैं। इनमें एक तो राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी हैं और दूसरे जौनपुर से निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव हैं। श्याम सिंह यादव ने 2022-23 में यह मांग संसद में उठाई थी। वहीं, सीमा द्विवेदी ने हाल ही में बीते संसद सत्र में मुद्दा उठाया और आगे भी उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। मुंबई में जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बहुत से लोग रहते हैं फिर भी आज तक मुंबई के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। कई बार मांग की गई पर मांग पूरी नहीं हुई । जौनपुर से ट्रेन चलेगी तो यहां के लोगों को बहुत सुविधाएं मिलेगी। -डॉ. मनोज वत्स, जौनपुर
जौनपुर के अधिकांश लोग रोजगार के लिए दिल्ली व मुंबई में रहते हैं। इसके अलावा व्यवसायियों का आवागमन लगा रहता है। यहां से सीधी ट्रेन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीधी ट्रेन चले तो व्यवसायियों समेत अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी। - धनंजय सिंह, चेयरमैन डीसीएफ जौनपुर
जौनपुर से होकर गुजरती हैं ये ट्रेनें
जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि मुंबई जाने वाले ट्रेनों में गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा सुपर फास्ट, मऊ लोकमान्य तिलक अप-डाउन ट्रेनें है। जबकि दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में फरक्का एक्सप्रेस, सुहेल देव एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, मऊ आनंद बिहार एक्सप्रेस, बलिया आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेनें जौनपुर जंक्शन से होकर गुजरती है। दिल्ली व मुंबई के लिए जंक्शन से सीधी ट्रेन नहीं है।

ट्रेनों को चलाने का निर्णय रेलवे मंत्रालय द्वारा लिया जाता है। जौनपुर से कोई सीधी ट्रेन चलाने के लिए फिलहाल कोई निर्देश नहीं हैं। यदि अनुमति मिलती है तो तत्काल संचालन किया जाएगा। -एसएम शर्मा, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed