{"_id":"630a6b1a1ef1fa771a06d292","slug":"no-confidence-motion-passed-for-rampur-block-chief-amidst-uproar-jaunpur-news-vns671243481","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच रामपुर ब्लाक प्रमुख के लिए अविश्वास प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच रामपुर ब्लाक प्रमुख के लिए अविश्वास प्रस्ताव पास
विज्ञापन
रामपुर। तनातनी के बीच विकास खंड रामपुर की ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव के समर्थन में 52 वोट पड़े। यहां छह माह में प्रमुख पद के लिए दोबारा चुनाव कराया जाएगा। तब तक प्रशासक कामकाज देखेंगे। शक्ति प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ, जिससे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के वाहन का शीशा टूट गया।
रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ राहुल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले ब्लाक में जब नीलम सिंह के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करने की बात आई तो 56 सदस्यों ने हाथ उठाया। उसके बाद मतदान कराया गया तो 52 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के विरोध में वोट डाले। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।
ब्लाक में तीन गेट बनाए गए थे और बैरिकेडिंग की गई थी। जांच के बाद ही सदस्यों को भीतर जाने दिया गया। इसके बावजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं बीडीसी सदस्य नंदनी जायसवाल की गाड़ी पहुंची तो किसी ने पत्थर फेंका। उन्हें चोट नहीं आई लेकिन उनके वाहन का शीशा टूट गया। तुरंत पुलिस ने माहौल को शांत कराया। इस तरह वह लगभग डेढ़ बजे ब्लॉक सभागार में पहुंच पाईं। देर होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल न हो सकीं। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।