फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No clue even on the fifth day of the death of the bullion trader, police station gheraoed over laxity in action

Jaunpur News: सराफा व्यापारी की माैत के पांचवे दिन भी सुराग नहीं, कार्रवाई में शिथिलता पर थाने का घेराव

Mon, 09 Sep 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
No clue even on the fifth day of the death of the bullion trader, police station gheraoed over laxity in action
सिकरारा। प्रतापगंज के सराफा व्यवसायी अनिल सोनी के बेटे अनुराग सोनी की बीते बृहस्पतिवार को हुई संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर परिजनों और सराफा व्यापारियों में आक्रोश है। निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रविवार को सराफा व्यापारियों ने परिजनों के साथ पुलिस कार्रवाई में शिथिलता का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। घटना में मामले का खुलासा कर संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पूराबघेला (कलवारी) गांव में चिलबिल के पेड़ पर अनुराग का गमछे के सहारे शव लटकता मिला था। मृतक के परिजनों को संदेह था कि किसी ने उनके बेटे की हत्याकर शव पेड़ से लटकाते हुए खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी माैत का कारण खुदकुशी नहीं हत्या बताई गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के मोबाइल के सीडीआर के आधार पर एक युवती व उसके संपर्क में आने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कुछ नए तथ्य भी सामने आए। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। सैकड़ों लोग थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता से मिले। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed