फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No bail to the accused of murder of former head

Jaunpur News: पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी को जमानत नहीं

Thu, 08 Aug 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
No bail to the accused of murder of former head
जौनपुर। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी की हत्या के आरोपी घनश्याम पांडेय की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मुकदमा मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रमोद ने बताया कि मेरे ताऊजी के बेटे पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश की उनके गांव के ही पंकज, दीपक उर्फ भगवान व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। आरोपी शाम को मेढा रोड पर स्वतंत्र सिंह की दुकान के पास बाइक से आए। गाली देते हुए अवैध असलहे से फायर करने लगे। इससे पूर्व प्रधान बुरी तरह से घायल हो गए। उसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मेढ़ा बाजार की तरफ भाग निकले। गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका पेश की गई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed