फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No amount of irrigation money is lost so sir

ऐतना त सिंचाई भर क भी पैसा नाहीं भइल हो साहब...

Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
No amount of irrigation money is lost so sir
02- करंजाकला ब्लॉक परिसर में आयोजित ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत वितरण कार्यक्रम में वृद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। फसलों की क्षति के बाद दर्द से कराहते किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने का भाजपा सरकार भले ही दावा कर रही हो, लेकिन मुआवजा वितरण व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना था कि आंधी-बारिश ने उनकी फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। खेतों में गिरी फसल से अब अनाज निकलना संभव नहीं। 75 से 80 फीसदी तक फसल नष्ट हो गई, लेकिन प्रशासन ने 20-25 फीसदी का नुकसान दिखाकर राहत के नाम पर जो राशि दी है, उसका कोई फायदा नहीं। यह राशि इतनी भी नहीं है, जिससे खेत की सिंचाई में हुए खर्च की पूर्ति की जा सके, नुकसान की भरपाई तो दूर की बात। किसानों का कहना था कि राहत देने के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया है। अफसरों ने फर्जी आंकड़े दिखाकर उन्हें वास्तविक राहत से महरूम कर दिया है। कई किसानों ने सीएम के सामने भी अपनी पीड़ा जाहिर करने की कोशिश की, लेकिन सरकारी अमले ने उनकी घेराबंदी इस तरह कर रखी थी कि उन्हें मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन

जगदीश ने कहा कि ढाई बीघा में गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। इससे एक दाना भी नहीं निकल पाएगा। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है, जबकि महज 2600 रुपये मिले हैं। यह पैसा तो सिंचाई के खर्च के बराबर भी नहीं है। किसान पेड़ालाल चौहान ने बताया कि आंधी-बारिश ने समूचे पांच बीघा खेत की पूरी फसल बर्बाद कर दी। कोई भी चल कर देख सकता है। हमें बताया गया था कि सीएम साहब मदद देंगे, मगर यहां घंटों इंतजार के बाद भी हमें फूटी कौड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed