फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Niynderthl human origin unclear

नियंडरथल मानव उत्पत्ति स्थल स्पष्ट नहीं

Fri, 04 Dec 2015 12:45 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 04 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Niynderthl human origin unclear
उत्तरी यूरोप के एस्टोनिया बायोसेंटर के वैज्ञानिक डा. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि आधुनिक मानव की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई। यहां से मनुष्य पूरे विश्व में फैला। लेकिन नवीनतम शोध कार्यों से इसमें बड़ा फेरबदल हुआ है।
विज्ञापन


नियंडरथल मानव और  डेनीसोवियन मानव प्रजातियों के जीनोम के अंश भी विभिन्न प्रजातियों में अलग-अलग अनुपातों में वितरित हुए हैं। इनके उत्पत्ति स्थल के बारे में निश्चित रूप से कुछ ज्ञात नहीं है।
विज्ञापन


यह खोज जीनोम के 2.3 अरब न्यूक्लियोटाइड्स की तुलनात्मक अध्ययन के उपरांत ही संभव हो पाया  है। वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से गुरुवार को मानव विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विषयक व्याख्यानमाला
विज्ञापन
विज्ञापन


में बोल रहे थे। मानव विकास में जैव प्रौद्योगिकी की नई तकनीकें किस प्रकार से परिवर्तन ला रही है, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

  उन्होंने कहा कि भविष्य में यह शोध मनुष्य को विभिन्न प्रकार के रोग और आनुवांशिक लक्षण का पता लगाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या विविधता पूर्ण है।

आने वाले समय में इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है जो कि मानव की उत्पत्ति को और अधिक सार्थक रूप से समझने में मददगार होगी। इस शोध से मनुष्य के विभिन्न समुदायों के विभिन्न रोगों की संवेदनशीलता के विषय में पता


 चलेगा। संकायाध्यक्ष प्रो. डीडी दूबे ने कहा कि भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत शोध हो रहे है। जिनका मानव, जीव जन्तुओं सहित कृषि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह व्यापक पारस्परिक सहयोग से ही संभव है। विषय प्रवर्तन एवं संचालन डा. प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed