{"_id":"617054ea2f457b36c1337f30","slug":"nishad-samaj-leaders-blackmail-big-parties-mukesh-sahni-jaunpur-news-vns618316583","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं निषाद समाज के नेता: मुकेश साहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं निषाद समाज के नेता: मुकेश साहनी
विज्ञापन
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद पर तीखा हमला किया। बगैर उनका नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इसी मैदान में जनसभा करने आने वाले एक नेता चुनावी बेला में सिर्फ बड़ी-बड़ी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं। इनका मकसद सिर्फ अपनी दुकान चलाना और परिवार को लाभ पहुंचाना है। लेकिन, अब समय बदल चुका है। मछली फंसाने वाला मछुआरा अब उनकी जाल में नहीं फंसेगा। वह बुधवार को बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित आरक्षण चेतना रैली को संबोधित कर रहे थे।
बिहार सरकार में मंत्री मुकेश साहनी कहा कि साल 2022 के चुनाव में वीआईपी पार्टी 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं है, बल्कि अपने परिवार, जो निषाद समाज के लोग हैं कि सेवा करना है। मुकेश साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 16 प्रतिशत से अधिक आबादी होने के बाद भी निषाद समाज के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया जा रहा है। निषाद समाज को राजपाट दिलाने का झूठा सपना दिखाकर एक नेता अपने परिवार के हित साधने में जुटे हुए हैं।
बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि बाप-बेटे सांसद और एमएलसी बन गए हैं। उनकी पार्टी का रजिस्टेशन और चुनाव चिह्न तक नहीं है। सिर्फ अपने ही परिवार के बारे में सोचने वाले निषाद समाज के इन नेताओं ने समाज को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में जिसकी सरकार होती है केंद्र में भी उसी की सरकार बनती है। इसलिए निषाद समाज के लोगों को समझाना होगा। यदि ऐसा हो गया तो निषाद समाज पूरे देश पर राज करेगा। वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि भाजपा निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सामाजिक न्याय आधारित दलों से गठबंधन कर मिशन 2022 के चुनावी समर में पार्टी उतरेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश नारायण निषाद, डा. मनोज निषाद, रामानंद निषाद, पुष्पा देवी, राम भरत निषाद, डा. समरजीत निषाद, रंजना निषाद, इंद्रजीत निषाद, आदि मौजूद रहे। अंत में राम अनुज निषाद ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।