फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine couples took seven rounds in a mass marriage

सामूहिक विवाह में नौ जोडों ने लिए सात फेरे

Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine couples took seven rounds in a mass marriage
खुटहन के ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में वैश्य एकता परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में न? - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। वैश्य एकता परिषद की ओर से ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सवधू राम साहू और पूर्व प्रमुख अशोक यादव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह में नौ जोड़ों ने सात फेरे लिए। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। पंडित अमरनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण कराया। संस्था के की ओर से कन्या को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

विवाह स्थल से रथ पर सवार सभी जोड़ों की एक साथ बारात निकाली गई। आगे आगे हाथी घोड़े चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते और आतिशबाजी करते बराती कस्बे का भ्रमण करने के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे। वहां वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद बारातियों की आवभगत की गई। सभी जोड़ों के लिए बनाए गए अलग अलग मंडप में उन्हें बिठाकर वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया गया। संस्था की ओर से सभी नव वधुओं को बेड, बिस्तर, बर्तन, गहने आदि गृहस्थी का सामान देकर बिदा किया गया। बिदाई की बेला पर जहां बधू पक्ष की आंखें छलक पड़ी। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को रोकने में सामूहिक विवाह सबसे बेहतरीन ब्यवस्था है। इसको लेकर समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरुरत है। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, कमला शंकर तिवारी, शिव कुमार गुप्ता, सुबाष गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील, बिजय यादव, मोतीलाल गुप्ता, अखिलेश बिंद प्रधान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मदन लाल साहू व संचालन आयोजक महेंद्र साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed