{"_id":"618aa0fc2da28e08fb33efe4","slug":"nine-arrested-with-fake-notes-of-74-thousand-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में 74 हजार के नकली नोटों के साथ नौ गिरफ्तार, नेपाल से आती है जाली नोटों की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में 74 हजार के नकली नोटों के साथ नौ गिरफ्तार, नेपाल से आती है जाली नोटों की खेप
Tue, 09 Nov 2021 09:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:55 PM IST
सार
एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि सूचना पर जवंसीपुर पार्क के पास पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ और सभी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
जाली नोट खपाने वाले गिरोह के 9 लोग गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर में पुलिस ने मंगलवार भोर में जवंसी पार्क के पास हुई हल्की मुठभेड़ के बाद जाली नोट खपाने वाले गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से 74 हजार 100 रुपये के जाली नोट, रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं। नोट सौ-सौ रुपये के थे। आरोपी जाली नोटों को पेट्रोल पंप, ग्राहक सेवा केंद्र और सब्जी की दुकानों पर चलाते थे।
विज्ञापन
एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच और नेवढ़िया पुलिस मंगलवार भोर में 3.15 बजे जवंसीपुर के पास थी। तभी सूचना मिली की जवंसीपुर पार्क के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ और सभी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
तलाशी में उनके पास से 74 हजार 100 रुपये के जाली नोट, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 5 कारतूस और 10 मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में मीरगंज बाजार निवासी नौशाद उर्फ पप्पू मुख्य आरोपी है। वह नेपाल से जाली नोट लाकर जनपद में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
इस काम में उसकी मदद मीरगंज थाना क्षेत्र के शेखजैनपुर (लखीपुर) निवासी मुलायम यादव, पवारा थाने के कुंवरपुर निवासी रामपाल यादव, मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कला निवासी सत्यम तिवारी, मुंगराबादशाहपुर थाने के नडार निवासी सुभाष पांडेय, सिकरारा थाने के सिरसी बरईपार निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ शनी सिंह करते थे।
मड़ियाहूं कोतवाली के दिलावरपुर निवासी पिंटू शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा, नेवढ़िया थाने के सलारपुर बुजुर्गा निवासी रामविलास सरोज उर्फ विजय सरोज और सुजानगंज थाने के चौजीतपुर निवासी आशीष शर्मा भी मदद करते थे। नोट खपाने के एवज में इन्हें 20 फीसदी और नौशाद को 10 फीसदी हिस्सा मिलता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
...साहब इसने मेरे रिश्तेदार से लिए हैं 11 लाख रुपये
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए सभी आरोपी पुलिस लाइन लाए गए। इसी दौरान लाइन में तैनात एक सिपाही बोल पड़ा, साहब ये सत्यम है, इसने हमारी मौसी के लड़के से 11 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए हैं। हालांकि अधिकारियों ने उसे शांत करा दिया। इस संबंध में एएसपी सिटी ने कहा कि सभी आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। सिपाही की तहरीर पर आरोपी सत्यम पर एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।