फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nilesh, Shyamlal and Kiran became pradhan

नीलेश, श्यामलाल और किरन बनीं प्रधान

Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nilesh, Shyamlal and Kiran became pradhan
जौनपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उप चुनाव की बुधवार को मतगणना हुई। सुजानगंज के सकरा द्वितीय में नीलेश पटेल तो सिकरारा के इब्राहिमाबाद में श्यामलाल गौतम निर्वाचित हुए। मड़ियाहूं के बड़ेरी में किरन दुबे प्रधान चुनी गईं। मतगणना के बाद नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने विजेताओं को फूल-मालाओं से लादकर जीत की खुशियां मनाई।
विज्ञापन

सुजानगंज: सकरा द्वितीय गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में दो प्रत्याशी आमने-सामने थे। इसमें नीलेश पटेल 474 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जंगबहादुर को 333 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार व एआरओ संजय सिंह ने 140 वोटों के अंतर से नीलेश को विजेता घोषित किया। सिकरारा: ब्लाक के इब्राहिमाबाद गांव में हुए उप चुनाव में श्याम लाल गौतम ने अपने प्रतिद्वंदी संजय सोनकर को 105 मतों से पराजित किया। आमने-सामने के मुकाबले में श्यामलाल को 529 और संजय को 424 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि कुल 966 वोट पड़े थे। 13 वोट निरस्त हो गए। मड़ियाहूं: विकासखंड के ग्राम सभा बड़ेरी की प्रधान मीरा देवी की मौत के बाद रिक्त हुए पद के लिए हुए उपचुनाव में किरन दुबे निर्वाचित हुई हैं। ब्लाक कार्यालय पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। इसमें किरन दुबे को 656 वोट प्राप्त हुए। नीलम देवी को 473, ज्योति को 10 और दुुर्गावती को महज पांच वोट हासिल हुए। चुनाव अधिकारी ने किरन दुबे को 183 मतों के अंतर से विजेता घोषित किया। विजेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed