फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NH 731B will connect Varanasi and Bhadohi to Jaunpur.

Jaunpur News: वाराणसी और भदोही को जौनपुर से जोड़ेगा एनएच 731बी

Thu, 08 Aug 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
NH 731B will connect Varanasi and Bhadohi to Jaunpur.
मीरगंज। जौनपुर से वाराणसी और भदोही का सफर अब और आसान होगा। मछलीशहर से नई रिंग रोड भदोही-वाराणसी मार्ग को जोड़ेगी। इस फोरलेन सड़क की लंबाई 55 किमी होगी जिसके निर्माण में करीब 640 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य तेज होने से दो महीने में सड़क का अस्तित्व दिखने लगेगा।
विज्ञापन

मछलीशहर से वाराणसी जाने वाली एनएच 731बी का निर्माण कार्य तेज हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से मोलनापुर में छोटो प्लांट लगा गया है। रिंग रोड बनने से जौनपुर के सैकड़ों गांव मुख्य धारा से जुड़ेंगे। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान भदोही के तत्कालीन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने मछलीशहर से वाराणसी को जोड़ने वाली एनएच 731बी के निर्माण के लिए घोषणा की थी। जिसे जंघई से सुरियावां, दुर्गागंज और भदोही को जोड़ते हुए बनारस जाना था। इसके बाद सर्वे का काम शुरू हुआ। 2022 चुनाव के दौरान गडकरी ने मछलीशहर मे सड़क निर्माण के लिए 640 करोड़ का बजट जारी करके शिलान्यास कर दिया। इसके बाद रिंग रोड बनाने का ठेका नवी मुंबई की कंपनी स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन को मिला। जुलाई 2023 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यह सड़क 55 किमी लंबी है। इस पर दो जगह रेलवे क्रॉसिंग के लिए आरओबी बनाए जाएंगे। जंघई और सुरियावां में आरओबी का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन


--------

इन बाजारों का होगा विकास

मछलीशहर से वाराणसी तक बनाई जा रही एनएच 731बी का निर्माण होने से मछलीशहर ,जमुहर, तिलौरा, बंधवा बाजार, अदारी किशुनदासपुर, गोधना मोलनापुर और बभनियांव बाजार का विकास होगा। यह बाजार सीधे हाईवे से जुड़ जाएंगे। लोगों के ट्रांसपोर्ट का माल आसानी से लोगों तक पहुंच जाएगा। इससे व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

इन गांव के लोग हाइवे से जुड़ेंगे
मछलीशहर से वाराणसी तक बनने वाली हाइवे से ताजुद्दीनपुर, भिखारीपुर, जमुहर, तिलौरा, रामगढ़, बरावां, जगदीशपुर अदारी चौकी खुर्द किशुनदासपुर गोधना चौकी कला मोलनापुर बभनियांव सेमरी गांव के लोग सीधे जुड़ेंगे। वहीं अमाई, कसेरवा, बसेरवा, अलापुर, हवेली जरौना भटहर शेष जैनपुर रामपुर चौथार अगहुआ भिदुना सवैया देवापुर सरायदेवा माधोपुर रामपुर खुर्द चितांव भटेवरा ऊचडीह कठार बामी तुलापुर बसढुआ गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

--------

वर्जन

सड़क निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का पूरा खयाल रखा जा रहा है। तय समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।

- ओपी प्रसाद, अवर अभियंता, एनएचएई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed