फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Newly built boundary collapses, case on 33 people

नवनिर्मित बाउंड्री ढहाई, 33 लोगों पर केस दर्ज.......

Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Newly built boundary collapses, case on 33 people
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पतौरा गांव में बुधवार को भूमिधरी पर नवनिर्मित बाउंड्री ढहाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनके विरुद्ध बलवा, मारपीट, संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी उपेंद्र राय के मुताबिक वह अपनी भूमिधरी पर छुट्टा पशुओं से सुरक्षा के लिए बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। करीब पांच फीट ऊंची बाउंड्री का निर्माण किया जा चुके था। बुधवार को एक पक्ष के लोग अचानक गोलबंद होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूरी बाउंड्री ढहा दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी भी दी। किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को केराकत कोतवाली पुलिस ने आरोपी विनोद राय, राजेंद्र राय, संजीव कुुमार, माधुरी, रोहित, करिया, डब्बल, संजय, अमन, शुभम, योगेंद्र, सरोज सहित 33 लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, संपत्ति को क्षति पहुंचाने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed