फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New vegetable market containment zone declared, closed till 13

नई सब्जी मंडी कंटेनमेंट जोन घोषित 13 तक बंद

Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
New vegetable market containment zone declared, closed till 13
शाहगंज। कोरोना संक्रमण के चलते नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी परिसर को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। फल व सब्जी मंडी को 13 मई तक पूरी तरह से बंद कर दिया है। ईद के मद्देनजर तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को पत्रक देकर मंडी खोलने की छूट दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की फल व सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष अब्दुल्लाह राईन ने बताया कि ईद के त्योहार के चलते फल व सब्जियों के व्यापारियों ने अन्य प्रांतों से आने वाली सब्जी फल को अधिक मात्रा मंगा लिया है। जो अभी रास्ते में हैं। जिसकी आवक 11-12 मई को होना शुरू हो जाएगी। कंटेनमेंट जोन के चलते मंडी परिसर पूर्णत: बंद होने से तमाम व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कच्चा माल होने से सब्जी फल को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं है। जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। व्यापार मंडल ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को पत्रक देकर छूट देने की गुहार लगाई है। फिलहाल मंडी बंद होने से स्थानीय क्षेत्र के अलावा आजमगढ़, अम्बेडकर नगर व सुल्तानपुर जनपद की बाजारों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इस तुगलकी फरमान से आमजन में सब्जियों के लिए हाहाकार मचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed