{"_id":"6a24621c5c66b153a9021e2e","slug":"new-tube-wells-will-be-installed-in-three-wards-at-a-cost-of-rs-237-crore-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-156520-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 2.37 करोड़ से तीन वार्डों में लगेंगे नए नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 2.37 करोड़ से तीन वार्डों में लगेंगे नए नलकूप
विज्ञापन
जौनपुर। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे शहर के तीन वार्डों के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। शासन ने सैदनपुर, डेरायुसूफ और देवचंद्रपुर वार्ड में नए नलकूपों की स्थापना के लिए 2.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर पालिका ने निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
नगर पालिका क्षेत्र के 39 वार्डों में से कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने सैदनपुर, डेरायुसूफ और देवचंद्रपुर वार्ड के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत प्रत्येक नलकूप की स्थापना पर 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका के अनुसार एक माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए नलकूप स्थापित होने के बाद करीब 20 हजार लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सैदनपुर वार्ड की सभासद रूपा गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पर्याप्त जलापूर्ति न होने के कारण वार्डवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नलकूप स्थापित होने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बताया कि नगरीय पेयजल योजना के तहत तीनों वार्डों में नलकूप लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है और स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक नलकूप पर 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।