शाहगंज। नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की देर रात युवा जायसवाल समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शुभम जायसवाल को महामंत्री, अभिनंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष और प्रतीक जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संचालन अभिनंदन जायसवाल ने किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामंत्री उमेश चंद्र जायसवाल, संरक्षक प्रेम नारायण जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, उमानाथ जायसवाल, महेंद्र जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।