{"_id":"6a6256fd92d406c1750670ef","slug":"new-executive-committee-of-lions-club-shahganj-star-takes-oath-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-159593-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन
शाहगंज लायंस क्लब शाहगंज स्टार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ-फोटो सूत्र लायंस
शाहगंज। लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार का 12वां शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को अक्खन सराय स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान समाज सेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प भी दोहराया गया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन उदय चंदानी ने कहा कि लायंस क्लब की पहचान सेवा कार्यों से है। उन्होंने नई टीम से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। दीक्षाधिकारी ने क्लब अध्यक्ष के रूप में लायन सतीश चंद्र गुप्ता (एडवोकेट) तथा लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के अध्यक्ष के रूप में लियो दीपक अग्रहरि समेत नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में विधायक रमेश सिंह सहित लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान क्लब के सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे।