फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nephew's murder, went to go visit Uncle responsibility injured condition

भतीजे की हत्या, चाचा घायल

Thu, 23 Feb 2017 01:48 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 23 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nephew's murder, went to go visit Uncle responsibility injured condition
पिस्टल
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खनुआई गांव मे मामूली विवाद को लेकर बुधवार की रात पट्टीदारों ने चाचा भतीजे को लाठी डण्डे व धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। जिसमें भतीजे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में परिवारीजनों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी । जिसमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी राम गिरीश पासवान का पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार की रात आठ बजे पट्टीदारों ने राम गिरीश की बहू सुनीता से कहासुनी हो गयी। रात नौ बजे घर पहुंचे सुनीता के पति कमलेश पासवान को मामले की जानकारी हुई तो वह अपने चाचा कैलाशनाथ पुत्र रामकरन के साथ पट्टीदारों से पूछने पहुंच गया। जहां पहले से ही नाराज बैठे पट्टीदारों ने चाचा भतीजे पर लाठी डण्डा व धारदार हथियार से हमला करके दिया। किसी तरह से घायल होने पर चाचा कैलाशनाथ मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


घटना की खबर परिजनों को लगने पर कमलेश को मरणासन्न अवस्था में लेकर राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव ने घटना के बाबत पीड़ित परिवार से जानकारी ली। बताया कि पुलिस ने नामजद पांच आरोपितों में से तीन राधेश्याम, आकाश और मिठाई लाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed