फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nephew dies of electrocution, uncle's condition critical

Jaunpur News: करंट से भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nephew dies of electrocution, uncle's condition critical
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसको बचाने गए चाचा भी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंकुश यादव उर्फ डब्लू(22) पुत्र बृजनाथ अपने घर में ठंड के कारण तख्त पर बिस्तर लगाकर लेटा था। शाम करीब चार बजे उसका हाथ पीछे के कमरे से आए तार को छू गया जो कहीं से कटा हुआ था। जिससे उसकी विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जब चाचा राधे यादव(45) उसके कमरे में किसी काम से गए तो वह मृत पड़ा था। वह हाथ पकड़कर उठा ही रहे थे कि वह भी करंट की चपेट में आकर वह भी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों को जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने डब्लू को मृत घोषित कर दिया। चाचा राधे का इलाज अभी चल रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने डब्लू के शव का प्रयागराज के छटनाग घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed