फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neither the bank nor the open ATMs, cash crisis

न बैंक खुले न एटीएम, कैश का संकट

Sun, 27 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Neither the bank nor the open ATMs, cash crisis
एसबीआई एटीएम सिविल लाइन में पैसा निकालने के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : jounpur
शादी-विवाह और खेतों की जुताई बुवाई के इस सीजन में लोगों की जेब खाली हो गई है। पैसे के लिए लोग तबाह हो गए हैं। जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। महीने का आखिरी शनिवार होने के कारण बैंक आज नहीं खुले। अगले दिन रविवार है। ऐसे में लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिन किसानों ने बुवाई के लिए खेत में पलेवा लगाया था उनके खेत भी अब जुताई के लिए तैयार हैं लेकिन पैसे के अभाव में वे खेती नहीं कर पा रहे। शनिवार को लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए शहर में एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते रहे लेकिन सिविल लाइन स्थित एसबीआई के एटीएम को छोड़ किसी भी एटीएम से पैसा नहीं निकला।
विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में पैसे भरे गए थे। यहां पैसे निकालने के लिए दोपहर करीब 12 बजे लंबी लाइन लगी थी। करीब दो बजे के बाद यहां भी एटीएम मशीन में भरा गया पैसा खत्म हो गया और सैकड़ों लोग घंटों लाइन में खड़े होने के बाद मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित एसबीआई के  एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े खेताराय के संजय राजभर ने बताया कि खेत की बुवाई करने के लिए पैसे नहीं हैं। पेट्रोल पंप पर हजार- पांच सौ रुपये के नोट चलते थे तो ट्रैक्टर वाले कम से कम पुराने नोट ले लेते थे अब वे भी नहीं ले रहे हैं।

पैसे निकालने के लिए खेतासराय बाजार में स्थित एटीएम पर आया था तो पता चला बंद है। वहीं पर किसी ने बताया कि शहर के एटीएम से पैसे निकल रहे हैं तो 25 किलोमीटर का सफर तय कर यहां आया हूं। फिर भी कोई गारंटी नहीं कि पैसे मिल जाएं।

यहीं पर लाइन में लगे हकारीपुर गांव निवासी लालबहादुर ने बताया कि 28 नवंबर को नतिनी की शादी है। शादी का सारा दारोमदार उन्हीं पर है। पांच दिन लाइन लगाने पर चार हजार रुपये निकाल सका हूं। आज फिर से लाइन में लगा हूं। कुछ समझ में नहीं आ रहा कि इज्जत कैसे बचेगी।


इसी एटीएम पर लाइन में खड़ी नगर के पुरानी बाजार निवासी नासरीन बानों का कहना है कि उनके पति मो. इमरान दुबई रहते हैं। घर में जो हजार पांच सौ रुपये के नोट थे वह बैंक में जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed