फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neighbor and worker fight over food at wedding

Jaunpur News: शादी में खाने के लिए पड़ोसी और कारीगर में मारपीट

Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Neighbor and worker fight over food at wedding
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव सोहासा में मंगलवार को एक शादी में पड़ोसियों की ओर से खाना पैक करावाने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शादी पूरी करवाई। पुलिस के अनुसार सोहासा गांव में मिठाई लाल पटेल की पुत्री की शादी थी। इसमें मऊआइमा प्रयागराज से बरात आई थी। वर-वधु पक्ष के लोग अतिथियों के सत्कार में लगे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी कुछ लोगों को लेकर पहुंच गए। खाना बनाने वाले कारीगर से खाना पैक करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। उनकी बात न मानने पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बीच- बचाव में आए लोग भी घायल हो गए। इससे घराती-बराती में अफरातफरी मच गई। खाना भी इधर-उधर फैल गया। मामला गंभीर देख घराती पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। पूरी रात बैठ कर पुलिस ने शादी संपन्न कराई। लड़की के पिता मिठाई लाल पटेल का आरोप है कि मुझे बेइज्जत करने के लिए पड़ोसी ने ऐसा समाज विरोधी निंदनीय कार्य किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed