फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Negligence: Dead body rotting while lying in the mortuary

लापरवाही : मॉर्च्यूरी में पड़े-पड़े सड़ गया शव

Thu, 24 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Dead body rotting while lying in the mortuary
आरपीएफ जंघई की लापरवाही से जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखा शव सड़ गया। बुधवार को शव में कीड़े पड़ गए। जीआरपी की ओर से पंचनामा दिए जाने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गत 18 अक्तूबर को रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक पर पाई गई थी। 18 अक्तूबर की रात को ही शव को जंघई आरपीएफ थाने की पुलिस ने जिला अस्पताल मॉर्च्यूरी में लाकर रख दिया। जिला अस्पताल में नियम के तहत शव रखकर आए हुए सिपाही को मेमो पकड़ा दिया गया। 18 अक्तूबर से अब तक आरपीएफ ने कोई ऐसा कदम नहीं उठाया, जिससे अज्ञात शव का पोस्टमार्टम के बाद क्रिया-कर्म हो सके। 23 अक्तूबर तक शव पड़ा रहा और लापरवाही के कारण उसमें कीड़े पड़ गए। बुधवार को जंघई के स्टेशन अधीक्षक ने इसका मेमो जीआरपी प्रभारी को दिया। इसके बाद उसका पंचनामा भरकर आगे बढ़ाया गया। इस बाबत जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरपीएफ से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। स्टेशन अधीक्षक से मेमो मिलने के बाद पंचनामा भरकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed