फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NEET at nine centers, 144 candidates remained absent

Jaunpur News: नौ केंद्रों पर नीट, 144 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 07 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NEET at nine centers, 144 candidates remained absent
जौनपुर। नीट का आयोजन रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के लिए कुल 5560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 144 गैरहाजिर रहे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर, डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी मंडी नसीब खां, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री विद्यालय शंकरगंज, सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ, एबीएस स्कूल बदलापुर, एलबीएस स्कूल अर्सियां शाहगंज, शिवब्रत एकेडमी बीबीगंज शाहगंज, माउंट लिट्राजी स्कूल और संतगुरूपद संभवराम एकेडमी सीटी स्टेशन को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों को 11 केंद्र पर बुलाया गया था। बायोमीट्रिक जांच किया गया। मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज के साथ ही आयुष कोर्सेज के कॉलेजों में प्रवेश के लिए इन्हीं अभ्यर्थियों में से चयन किया जाना है। एनटीए की सीटी कोआर्डिनेटर डा. रुचि शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा कराने में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed