{"_id":"6a35944879dc767edb00a0d7","slug":"neet-at-17-centers-in-the-district-tomorrow-heavy-vehicles-banned-in-the-city-from-6-am-to-9-am-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157452-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कल जिले के 17 केंद्रों पर नीट, सुबह 6 से नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कल जिले के 17 केंद्रों पर नीट, सुबह 6 से नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा-2026 है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी की है। िजले के 17 केंद्रों पर 8905 अभ्यर्थी नीट यूजी की परीक्षा देंगे।2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की गई है। जबकि उसके पहले सुबह लोग जगह-जगह योगाभ्यास करेंगे। इसे देखते हुए शहर में भारी वाहनों की सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 21 जून को शहर की यातायात व्यवस्था को जाममुक्त बनाने के लिए शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री की व्यवस्था रविवार को समय सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया।
पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा,पकड़ी हाइवे अंडर पास, अलीगंज हाइवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चाँदपुर हाइवे अंडर पास,कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।