फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neeraj won the gold medal by making the longest jump

Jaunpur News: सबसे लंबी छलांग लगाकर नीरज ने जीता गोल्ड मेडल

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Neeraj won the gold medal by making the longest jump
सिकरारा। क्षेत्र के प्रतापगंज स्थित जीबी पंत पीजी कॉलेज के मैदान में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें लंबी कूद में नीरज यादव ने सबसे लंबी छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। रस्साकसी मुकाबले में शालू सिंह व आदर्श मिश्रा की टीम विजेता बनी। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्लो साइकिल रेस के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 20 से अधिक प्रतिभागियों में बालिका वर्ग में निशा यादव तो बालकों में दीपक यादव ने सबसे अधिक समय लेकर जीत हासिल किया। जबकि गोला फेंक में बालक वर्ग में आदर्श मिश्रा व बालिका वर्ग में चांदनी शर्मा ने बाजी मारी। खो-खो में अंजली की टीम ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में तान्या व प्रियंका जायसवाल ने बाजी मारी। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार पांडेय व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. राजेश बरनवाल, डॉ. विजय उपाध्याय, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय, सुभाष वर्मा, राजकुमार मौर्य, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. गौतम आंनद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed