जौनपुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह विधानसभा का चुनाव देश की दिशा तय करने वाला है।
एनडीए उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम से सुपर हीरो बनकर उभर रहा है। मुकाबले में उतरा गठबंधन बड़ा जीरो बनकर उभरेगा। सर्व समाज का सम्मान, देश व प्रदेश का विकास भाजपा अपना दल एस व निषाद पार्टी गठबंधन सरकार से ही संभव है। वह मडि़याहूं विधानसभा के भाऊपुर में अपना दल एस के प्रत्याशी डा. आरके पटेल और इटाए में जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में सभा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मडि़याहूं की पवित्र धरती को प्रणाम करती हूं। यहां की जनता का आशीर्वाद प्रेम निरंतर मिलता रहा है। पार्टी के पास बहुत चुनौतियां आई, लेकिन मडि़याहूं के लोग हमेशा साथ खड़े रहे। पार्टी विकास को लेकर निरंतर संघर्ष करती रही है। पूरा अपना दल परिवार मडि़याहूं की मिट्टी का आभारी है मडि़याहूं ने पार्टी को कई छोटे बड़े नेता दिए है। एक बार और कर्ज कर दे दीजिए मडि़याहूं से डॉ आर के पटेल को जीता दीजिए । अपना दल एस व भाजपा गठबंधन की सरकार को पुन: बना दीजिये। इस मौके पर विधायक डॉ लीना तिवारी, माताबदल तिवारी, जयकुमार जैकी, नन्द जायसवाल, संयोगिता सिंह चौहान,डॉ अरुन पटेल, उदय पटेल, शेखर पटेल, सगीर खा, संजू पटेल, ललई सरोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुना प्रसाद सरोज व संचालन राकेश पटेल ने किया